पुलिस मुख्यालय में गूंजा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत, DGP सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दोहराया कर्तव्य का संकल्प

भोपाल। राज्य पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में बुधवार को अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, अनिल कुमार और आशुतोष राय सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों में एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय परिसर में एकत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सार्वजनिक सेवा व कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

मप्र पुलिस का डिजिटल अवतार: अब ई-ऑफिस प्रणाली से होगी हाईटेक कार्यप्रणाली

Wed Apr 1 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने बुधवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर सभी इकाइयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी और अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सुदृढ़ करना, पारदर्शिता बढ़ाना, निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाना और जवाबदेही […]

You May Like