सतना:कोठी थाना पुलिस ने पशु तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस मामले पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। जिसने पुलिस ने कुल 41 नग पशु सहित ट्रक वाहन को किया जप्त। जिसमें 17 नग भैंसों व 24 नग पड़ा शामिल है।मिली जानकारी के अ अनुसार दरम्यानी रात मुखबिर सूचना के आधार पर सतना/चित्रकूट रोड सोनौर चौराहा मे ट्रक क्र. MP-19 HA-7790 को पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी कर चेकिंग की गई।
उक्त ट्रक वाहन क्र. MP-19 HA-7790 की तलासी लेने पर ट्रक वाहन क्र. MP-19 HA-7790 के अंदर 17 नग भैंसे, 24 पडवा क्रूरता पूर्वक लदे हुये पाये गये। पूछताछ पर आरोपियो ने ट्रक वाहन क्र. MP-19 HA-7790 मे लदे पशुओं को बेचने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ले जाना तथा पशु खरीदने-बेचने व परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात नही होना बताया। जो आरोपियों के कब्जे से ट्रक वाहन क्र. MP-19 HA-7790 व भैंस/पडवा कुल 27,25000 /- रूपये का कीमती मशरूका जप्त कर पशु क्रूरता अधि. एवं मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपी में पैगाम अली पिता अहमद अली उम्र 35 वर्ष निवासी सजवानी थाना अमिलिया जिला सीधी (म.प्र.) एव अजीज खान पिता अजीम खान उम्र 34 वर्ष निवासी खोचीपुर थाना बहरी जिला सीधी (म.प्र.) है.दो फरार आरोपी की आयुष खान पिता मोहम्मद अली खान, दूसरा निहाल की तलाश जाती है।
