
उज्जैन। दशहरे के दिन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इंगोरिया थाना क्षेत्र के नरसिंह गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। हादसे में ट्रॉली में सवार कई लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल थे, नदी में गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भेजा गया, जिन्होंने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।
त्योहार की खुशियां मातम में न बदलें, इसके लिए प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और राहत कार्य में सहयोग कर रही है।
