कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र कुशवाहा पर FIR, समाज के लोगों प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की

छतरपुर। शहर की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस के छतरपुर विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। इस घटना के बाद कुशवाहा समाज के लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। शुक्रवार 22 अगस्त को समाज के सैकड़ों लोग मोटे के महावीर मंदिर से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

रैली में शामिल लोगों ने रास्तेभर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। उनका कहना था कि कांग्रेस नेता पर दर्ज प्रकरण की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए। समाजजनों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में कार्रवाई की जा रही है, जिससे सच्चाई सामने नहीं आ पाएगी।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि मामले की जांच उच्च स्तर पर और पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Next Post

घुवारा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri Aug 22 , 2025
छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों और शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने मार्च माह की बड़ी कार्यवाही में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।