इंग्लैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 69 रन के स्कोर किया ढ़ेर

गुवाहाटी 03 अक्टूबर (वार्ता) लिंसी स्मिथ (तीन विकेट) तथा सोफी एकल्सटन, नेट साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड की टीम ने शुक्रवार को महिला विश्वकप के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 69 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया।
आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे जूझती नजर आयी। दक्षिण अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाये और वह अच्छा स्कोर भी नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिनालो जाफ्टा ने 36 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।
इंग्लैंड ने सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को 20.4 ओवर में 69 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। इंग्लैंड के लिए लिंसी स्मिथ ने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट विकेट लिये। तथा सोफी एकल्सटन, नेट साइवर-ब्रंट और शार्लेट डीन को दो-दो विकेट मिले। लॉरेन बेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
यह महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका दूसरा सबसे कम स्कोर है। महिला विश्व कप में उनका पिछला दूसरा सबसे कम स्कोर भी इंग्लैंड के खिलाफ था जोकि उन्होंने कटक में 2013 में बनाया था। महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे कम ओवरों में आउट होने वाली एकमात्र टीम पाकिस्तान थी, जिसने 1997 में हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13.4 ओवरों में केवल 27 रन बनाए थे।

Next Post

जुरेल ध्रुव ने जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक

Fri Oct 3 , 2025
अहमदाबाद 03 अक्टूबर (वार्ता) भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाज जुरेल ध्रुव ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जड़ा। आज कप्तान शुभमन गिल (50) रन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये […]

You May Like