अहमदाबाद 03 अक्टूबर (वार्ता) भारत के मध्यम क्रम के बल्लेबाज जुरेल ध्रुव ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जड़ा।
आज कप्तान शुभमन गिल (50) रन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये जुरेल ध्रुव ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए केएल राहुल के साथ 30 रन जोड़े। इसके उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ बड़ी साझेदारी कर भारत विशाल स्कोर की नींव रखी।
ध्रुव ने 116वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 190 गेंदों में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रन बनाये। यह जुरेल का तीसरा प्रथम श्रेणी शतक है।
Next Post
भारत ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे पर पांच मैच खेलेंगी
Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) अनुभवी डिफेंडर मनीषा चौहान की अगुवाई में भारत ए महिला हॉकी टीम चीन दौरे पर 13 से 21 अक्टूबर तक लियाओनिंग के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगी। ये सभी मैच डालियान के लियाओनिंग स्पोर्ट्स सेंटर में खेले जायेंगे और यह भारतीय महिला हॉकी प्रतिभाओं […]

You May Like
-
1 year ago
नवीन मतदाताओं को वितरित किए इपिक कार्ड
