भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देसाई की सत्यनिष्ठा, सादगी और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण देशवासियों को सदैव जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्री राम से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।
