घर के अंदर युवक को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

रीवा। शहर के समान थाना अन्तर्गत पोखरी टोला में घर के अंदर एक युवक को गोली लगने पर आनन-फानन परिजन संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहा घायल युवक की हालत गंभीर बताई गई है. युवक ने गोली खुद को मारी या किसी और ने यह जांच का विषय है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. कुछ माह पूर्व युवक का विवाह हुआ था और वह अपने घर में माँ-बहन एवं पत्नी के साथ रहता था. शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, तभी घर के सदस्य दौड़ कर कमरे में पहुंचे तो अनुज दुबे खून से लतपत पड़ा था और उसके कनपटी पर गोली लगी थी, जहा से खून बह रहा था. जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा गंभीर हालत में उपचार चल रहा है. परिजनो के मुताबिक कही कोई किसी से विवाद नही था, युवक प्रापर्टी का काम करता था. गोली कैसे चली कोई जानकारी परिजन नही दे पाए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

पूर्व मंगेतर ने साथी के साथ मिलकर कर दी युवती की हत्या, दो गिरफ्तार

Fri Jan 9 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत रिछाई में पूर्व मंगेतर ने साथी के साथ मिलकर कर युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि रिचा रजक 19 वर्षीय निवासी इमलिया अधारताल, रिछाई फैक्ट्री में काम करती थी। जब वह काम से लौट रही थी तभी उसके पूर्व मंगेतर साहिल रजक ने […]

You May Like