निगाही सीएचपी में मधुकान के खिलाफ मजदूरों का हल्ला बोल

सिंगरौली । निगाही सीएचपी में कार्यरत मधुकान कंपनी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश आज शनिवार को खुलकर सामने आया। कंपनी पर मनमानी और श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने काम बंद कर जीएम कार्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि उन्हें नियमानुसार बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वेतन और अन्य भुगतान में भी मनमानी बरती जा रही है। इतना ही नहीं कंपनी प्रबंधन द्वारा कथित तौर पर बिना उचित कारण नोटिस थमाकर कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया जाता है। मजदूरों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। मेहनत और उत्पादन में योगदान देने के बावजूद उन्हें अपने ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आक्रोशित श्रमिकों ने कंपनी के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। अब निगाहें एनसीएल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों पर टिकी हैं कि मजदूरों की शिकायतों की जांच कर समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

००००००

Next Post

आज दीपों से जगमगाएगी ऊर्जाधानी 

Sat Nov 7 , 2026
सिंगरौली । ज्योति से ज्योति जले, दीपोत्सव का महापर्व दीपावली कल दिन रविवार को समूचे ऊर्जाधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। धनतेरस के अवसर पर खरीदी किये गये भगवान श्रीगणेश-लक्ष्मी एवं सरस्वती मॉ की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चन कर दीपोत्सव का पर्व मनाया जायेगा। दीपोत्सव त्योहार को लेकर […]

You May Like