जयपुर, (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद से आज आईपीएल मुकाबले में मिली पांच विकेट की हार के बाद निराशा के साथ कहा कि उनकी टीम को अपने फील्डिंग प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
पराग ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ”स्किल के हिसाब से हमने काफी अच्छा किया। लेकिन हमने कैच छोड़े। अभिषेक जैसे क्वालिटी प्लेयर्स को ड्रॉप नहीं किया जा सकता। यह देखने लायक होगा। यह गेम का हिस्सा है। हमें क्लिनिकल रहना होगा और फील्डिंग का इसमें बड़ा रोल होता है। हम अगले गेम में मेंटली फ्रेश होकर वापस आएंगे।
उन्होंने कहा, ”हमने टेबल में 10-15 रन कम बनाए, सच कहूं तो, उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में बेहतर बॉलिंग की, यॉर्कर फेंके, हमें 10-15 रन चाहिए थे। वे दो लेफ्टी थे और मुझे लगा कि मेरे और डॉन के पास विकेट लेने का बेहतर चांस था, विकेट स्पिन-फ्रेंडली नहीं था, असल में प्लान के मुताबिक नहीं चला लेकिन अगली बार भी ऐसा ही करेंगे। वह इस सीजन में शानदार रहा है, अनलकी भी रहा, कुछ टॉप-एज सेफ तरीके से गिरे।
