श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का दौरा किया

नयी दिल्ली 28 अप्रैल (वार्ता) श्रीलंका के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का दौरा किया।

श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल में 16 सदस्य थे और इसका नेतृत्व श्रीलंका के राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के सचिव ब्रिगेडियर गामिनी भंडारनायके कोनारा मुदियांसिराच ने किया।

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के तहत वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व स्तर पर परस्पर संवाद और चर्चा को बढावा देना था। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय महाविद्यालय के पाठ्यक्रम और विविध पद्धतियों की व्यापक समझ के लिए संकाय सदस्यों के साथ बातचीत की और महाविद्यालय में परिचयात्मक दौरा किया।

Next Post

पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार : आप

Mon Apr 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने कहा कि आज पूरा देश इंतजार कर रहा है कि सरकार कब पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी? आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आज कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं […]

You May Like