बरगवां में बारात पर हमला, बिना शादी लौटे बाराती

सिंगरौली/बरगवां: शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बरगवां के डगा गांव में पहुंची एक बारात में अचानक हिंसा भड़क उठी।मिली जानकारी के अनुसार, नारेंद्र साकेत (पिता जियालाल साकेत), निवासी बड़ोखर, अपनी बारात लेकर डगा पहुंचे थे। बारात में आर्केस्ट्रा के दौरान कार्यक्रम चल रहा था, तभी लड़की पक्ष के मोहल्ले के करीब 8-10 युवक बारातियों के बीच घुस आए और अभद्र तरीके से नाचने लगे।

बताया जा रहा है कि दूल्हे के बड़े भाई ने उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए वहां से जाने को कहा। बस इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया।
घटना के दौरानदूल्हे, उसके भाई और चाचा के साथ जमकर मारपीट अचानक हमले से बारात में अफरा-तफरी और भगदड़ कई लोग घायल, महिलाओं और बच्चों में दहशत का माहौल
दूल्हे के पिता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान नकदी और गहनों की भी लूटकी गई।घटना के बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि दूल्हा पक्ष ने सुरक्षा और सम्मान को देखते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरी बारात बिना विवाह के ही वापस लौट गई और बरगवां थाने पहुंचे।

Next Post

दो युवकों ने लगाई फांसी

Sun Apr 26 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत तिघरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पाटन में नवनिर्मित मकान में युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों मेंं उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस दोनों ही मामलों में जांच […]

You May Like