जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत तिघरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि पाटन में नवनिर्मित मकान में युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों मेंं उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है । पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।खमरिया पुलिस ने बताया कि शनिवार को संगीता पटेल 35 वर्ष निवासी तिघरा खमरिया ने सूचना दी कि उसका भांज अनिल पटेल 28 वर्ष सुबह से अपने कमरे में था.
जिसे दोपहर 3-15 बजे लेटे हुये देखा था। शाम 4 बजे वह किचिन में जाने को हुई लेकिन किचिन का दरवाजा बंद था खिडकी से झांक कर देखा तो किचिन के बाजू स्थित अपने कमरे में भांजा अनिल पंखे में रस्सी से फांसी पर लटका था। इसी प्रकार पाटन थाने में टेकराम पटेलनिवासी भरतरी पाटन ने सूचना दी कि अंशुला पटेल 24 वर्ष ने नवनिर्मित मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
