‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज

मुंबई, 18 जून (वार्ता) 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद रिलीज हुए इस टीजर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। टीजर दर्शकों को आजादी और विभाजन के उस दौर में ले जाता है, जिसने करोड़ों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी। भावनात्मक बैकग्राउंड स्कोर, प्रभावशाली संवाद और विभाजन की त्रासदी के बीच उम्मीद की किरण बनकर उभरते एक नायक की कहानी टीजर का मुख्य आकर्षण है। फिल्म साहस, बलिदान और मानवीय जिजीविषा की कहानी प्रस्तुत करती है।

फिल्म में शबाना आज़मी , सनी देओल , प्रीति ज़िंटा , करण देओल , अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की वापसी को भी चिह्नित करती है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए .आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। पहले लाहौर 1947 नाम से चर्चित यह फिल्म अब बंटवारा 1947 शीर्षक से 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

सागर में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित EE को नोटिस

Thu Jun 18 , 2026
सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न सड़क निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक मे लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी और एनएचएआई द्वारा जिले में चलाई जा रही सड़क एवं सेतु निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित […]

You May Like