आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का 15 दिन का वेतन कटा

सतना:एस डी एम मझगवां सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य ने चंदई और खुटहा के आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ चंदई के तीन केंद्र बंद पाए गए और खुटहा का केंद्र अव्यवस्थित था, कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का ज्ञान नहीं था। जनपद पंचायत मझगवां हमेशा से गंभीर कुपोषण की मार झेल रही है.

जिसको संज्ञान में लेते हुए सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य ने कार्यवाही प्रस्तावित की, जिसके तहत लापरवाह कार्यकर्ताओं के 15 दिन के वेतन की कटौती की गई और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, संतोषजनक जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी भी हो सकती है। इस कठोर कार्यवाही से क्षेत्र में यह कड़ा संदेश गया है कि कोई भी लापरवाह कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा, और यह कार्यवाही सीईओ जनपद मझगवां द्वारा लगातार जारी रहेगी, जिसके तहत सचिव/सहायक सचिव पर भी बड़ी कार्यवाही के संकेत हैं।

Next Post

चिकित्सालय के दरवाजे से निजी घुसपैठ, सजी हैं निजी क्लीनिक और हास्पिटल की होर्डिंग्स

Tue Nov 4 , 2025
सतना :जिला चिकित्सालय परिसर में सक्रिय निजी एंबुलेंस संचालक सहित कई दलालों द्वारा मरीजों को बरगलाकर निजी क्लीनिक या हास्पिटल में ले जाने के साथ ही अब दूसरे तरीके से घुसपैठ शुरु कर दी गई है. मरीजों को लुभाने के लिए निजी हास्पिटल अथवा क्लीनिकों की होर्डिंग्स ने जिला चिकित्सालय […]

You May Like