सीधी के नर्सिंग कॉलेज की मान्यता की सीबीआई जांच की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को लेकर जारी विवाद के बीच एनएसयूआई ने सीधी जिले की कुसमी तहसील के भदौरा स्थित आयुष्मान कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज को दी गई मान्यता में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि कॉलेज भवन के कथित रूप से निर्माणाधीन होने के बावजूद उसे मान्यता प्रदान कर दी गई। उन्होंने कॉलेज की भूमि एवं स्वामित्व, प्रबंधन, शिक्षकों के अनुभव प्रमाण-पत्रों तथा निरीक्षण प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
रवि परमार ने आरोप लगाया कि संस्थान का संचालन सीधी से भाजपा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के परिवार के सदस्यों और उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें उनके पुत्र अनुप मिश्रा और पुत्रवधू बीना मिश्रा शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
एनएसयूआई ने इस मामले में सीबीआई, मुख्यमंत्री तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित शिकायतें सौंपते हुए मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच, कॉलेज की भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण तथा प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है।
जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि यदि मान्यता प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो इससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Next Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकली विशाल शोभायात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब.

Sat Sep 5 , 2026
चिचोली। सकल यादव समाज के तत्वावधान में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जोरदार बारिश के बीच निकली शोभायात्रा में आस्था और उत्साह का सैलाब देखने को मिला। चल समारोह में पांच हजार से अधिक यादव समाज के लोग शामिल हुए। […]

You May Like