इंदौर: बेटमा थाना क्षेत्र में विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मीना कर्णावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के आवास कॉलोनी में रहने वाले तानिया बैरागी ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद ससुराल मुरडका (जिला धार) में पति सिद्धांत वैष्णव, सास मंजुबाला और ससुर लक्ष्मणदास वैष्णव द्वारा कम दहेज लाने की बात को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.
आरोपियों द्वारा आए दिन विवाद कर मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता था. गर्भावस्था के दौरान भी उससे अत्यधिक काम कराया गया और उचित इलाज नहीं कराया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
