बालगृह की सुरक्षा में सेंध, दिव्यांग बालक हुआ गायब, सुरक्षा में भारी चूक या साजिश?

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित मानसिक रूप से अविकसित बालगृह से 12 वर्षीय दिव्यांग बालक के गायब होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया.भाग्यश्री कॉलोनी में रहने वाले फरियादी नीता जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. नीता ने पुलिस को बताया कि परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर, बालगृह से 12 वर्षीय बालक गुड्डू लापता हो गया.

विशेष निगरानी में रखे जाने वाले बालगृह से एक दिव्यांग बालक इस तरह कैसे बाहर कैसे चला गया. बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा उसे ले जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामी की ओर इशारा करता है. थाना प्रभारी सुशील पटेल का कहना है कि मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, मामले में बालगृह प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है

Next Post

झांसा देकर ठगी की दो घटना, आभूषण ले भागे, मंगलसूत्र और टॉप्स छीने

Sat Mar 21 , 2026
ब्यावरा: झांसा देकर ठगी करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में हजारों रुपये के आभूषण लेकर रफूचक्कर होने की घटना सामने आई है.सिटी पुलिस के अनुसार नगर में दो अलग-अलग घटनाओं में ठग हजारों रुपये कीमत के आभूषण लेकर भाग निकले. पहली घटना जिसमें वार्को सिटी क्षेत्र में स्कूटी से एक […]

You May Like