शालीमार बाग क्षेत्र में 100 करोड़ की योजनाओं पर हो रहा काम : रेखा

नयी दिल्ली 27 सितंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा वर्षों से विकास में पिछड़ गये शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की योजनाओं पर तेज़ी से काम हो रहा है।
श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि हमारी सरकार द्वारा पीतमपुरा और शालीमार बाग क्षेत्र में लगभग 100 करोड़ की योजनाओं पर तेज़ी से काम हो रहा है। पीने का पानी, सीवर और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाएं अब हर घर तक पहुंच रही हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सालों से इन इलाकों में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। हमारी सरकार बनने के बाद पिछले छह सात महीने से पीतमपुरा और शालीमार बाग क्षेत्र में विकास के कार्य कराये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता, हरियाली और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यह क्षेत्र सुरक्षित, सुगम और आधुनिक जीवन का प्रतीक बन सके।

Next Post

किराना दुकान से 55 हजार कैश चोरी

Sat Sep 27 , 2025
जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत साई बाबा मंदिर के पीछे स्थित किराना दुकान से चोर 55 हजार नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने बताया कि जय केशरवानी 49 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाईन साई बाबा मंदिर के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी साई बाबा मंदिर के पीछे सिविल […]

You May Like

Play sound