युवक ने स्वयं का गला रेत कर ली आत्महत्या

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर में एक युवक ने स्वयं का गला ब्लेड से रेत आत्महत्या कर ली। गुरूवार दोपहर में उसकी लाश खून से सनी हुई कमरे में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बिहारीलाल बुभरे 69 वर्ष निवासी मीत चौराहा के पास शास्त्रीनगर एमपीईबी से रिटायर्ड है उसके 2 बेटे एवं 1 बेटी है सभी की शादी हो गई है। उनके मकान के जिस रूम में पूर्व में किरायेदार रहते थे वे वर्तमान में खाली पड़ा है ताला लगा रहता है। बड़े बेटे मुकेश बुभरे 35 वर्ष ने गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे बंद कमरे की चाबी एवं शराब पीने के लिये पैसे मांगे, उसने कमरे की चाबी दे दी पैसे नहीं दिये तो मुकेश चाबी लेकर गुस्से में बंद कमरे का ताला खोलकर अंदर चला गया था कुछ समय बाद बिहारीलाल कमरे में अंदर गया तो देखा मुकेश की गर्दन एवं दाहिने हाथ मेें ब्लेड लगने के निशान थे जिससे खून निकल रहा था एवं मुकेश मृत अवस्था में पड़ा था।

 

गले, हाथ में ब्लेड से किए वार

बिहारीलला जब कमरे में पहुंचे तो उनके पैरे तले जमीन खिसक गई बेटा खून से लथपथ मृत पड़ा था । गले व हाथ में चोट थी । पहने हुए पेंट के उपर खून लगी हुयी ब्लेड पड़ी थी। उन्होंने मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर साक्ष्य जुटाए।

 

शराब पीने नहीं दिए पैसे तो लगाया मौत को लगे

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मुकेश बुभरे 35 वर्ष शराब पीने का आदि था जो आये दिन शराब पीकर शराब के लिये पैसे मांगता था न देने पर गुस्सा हो जाता था मुकेश को शराब पीने के लिये पैसे न देने के कारण स्वयं के गले व हाथ में ब्लेड मारकर आत्महत्या की है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। मामले की विस्तृत जांच रही है।

Next Post

साइबर ठग भेज रहे आरटीओ चालान के नाम से खतरनाक वायरस, उड़ाई जा रही रकम

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। साइबर ठग हर दिन नए-नए पैंतरे आजमा रहे है। अब ठग आरीटीओ चालान के नाम से व्हाट्सएप पर खतरनाक वायरस भेज रहे है और खातों से रकम उड़ा रहे है। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को व्हाट्सएप पर प्रसारित हो रहे एक नए साइबर खतरे आरटीओ चालान फाइल […]

You May Like