कंठाल नदी की जर्जर रपट बनी ग्रामीणों के लिए खतरा

सुसनेर, सुसनेर से ग्राम मैना जाने वाले प्रधानमंत्री सडक़ मार्ग पर कंठाल नदी पर बनी रपट इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. यह मार्ग ग्राम मैना, देहरिया,कालारिया, नयाखेड़ा, सेमली गलदा सहित कई गांवों को सुसनेर से जोडऩे वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है. रपट की खराब स्थिति के कारण प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानो, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी और दुर्घटना की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कंठाल नदी का जलस्तर बढऩे पर रपट पर पानी बहने लगता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. वहीं रपट पहले से ही जर्जर होने के कारण भारी वाहनों के गुजरने पर हादसे की आशंका बनी रहती है. मानसून के दौरान नदी में पानी बढऩे से हालात और गंभीर हो सकते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नई पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. उनका आरोप है कि प्रशासन समस्या से अवगत होने के बावजूद केवल आश्वासन देता रहा है.

 

रोजाना होता है हजारों लोगों का आवागमन

 

यह सडक़ क्षेत्र के कई गांवों के लिए मुख्य मार्ग है. किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, विद्यार्थी स्कूल.कॉलेज आते जाते हैं और मरीज उपचार के लिए सुसनेर पहुंचते हैं. ऐसे में जर्जर रपट के कारण लोगों को हर दिन जोखिम उठाकर सफर करना पड़ता है.

 

कई बार की मांग फिर भी नहीं बनी पुलिया…

 

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से इस स्थान पर बड़ी और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार रखी जा चुकी है. ज्ञापन देने से लेकर अधिकारियों को अवगत कराने तक अनेक प्रयास किए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कंठाल नदी पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय और मजबूत पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Next Post

किराना व्यवसायी की हत्या से फैली सनसनी

Thu Jul 9 , 2026
डिंडोरी। जिले के विक्रमपुर चौकी अंतर्गत हरई गांव में गुरुवार को चोरी और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश एक किराना व्यवसायी के घर में घुसकर चोरी करने के बाद उनकी हत्या कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते […]

You May Like