घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मतदान में भारी उत्साह, एक बजे दिन तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदान

रांची, 11 नवम्बर (वार्ता) झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव (अनुसूचित जनजाति सुरक्षित) के लिए के आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और एक बजे दिन तक 54 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सुबह 7: 00 से लेकर एक बजे दिन तक तक 54.08 फीसदी मतदान हुआ है। युवाओं के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर तमाम लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले हैं और मतदान केंद्रों पर पर कतार लगाकर वोट डाल रहे हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2024 में विधायक बनने वाले रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण उपचुनाव हो रहा है । श्री सोरेन हेमंत सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे। इस उपचुनाव में स्वर्गीय रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा से उम्मीदवार है जबकि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन उम्मीदवार है।

 

 

Next Post

अरवल में चुनाव के दौरान पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मृत्यु

Tue Nov 11 , 2025
पटना, 11 नवंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अरवल में बूथ संख्या 189 के पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बगहा में आज करीब 15 […]

You May Like