भालू को देखकर घबराई बाघिन, मढ़ई सफारी में दिखा अनोखा नजारा

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई जोन में जंगल सफारी के दौरान भालू और बाघिन का आमना-सामना हो गया। इस दुर्लभ नजारे को देखकर पर्यटक भी हैरान रह गए।
दरअसल, पर्यटक जिप्सी में बैठकर भालू को देख रहे थे। तभी पास की घास में आराम कर रही बाघिन अचानक सामने आ गई। भालू को करीब देखकर बाघिन घबरा गई और छलांग लगाकर वहां से भाग निकली। वहीं, भालू भी चौंककर पीछे हट गया।
दोनों वन्यजीवों के बीच कुछ सेकंड तक चले इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। हालांकि, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

Next Post

अमौधा में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी

Sun Nov 15 , 2026
सतना: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमौधा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया. चोर मुख्य गेट और अलमारी का ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के कीमती जेवर चुरा ले गए. खास बात यह है कि घर में घुसने वाले पांचों नकाबपोश बदमाश आसपास […]

You May Like

मनोरंजन