पूर्व सांसद डॉक्टर रामविलास वेदांती का रीवा में दुखद निधन

रीवा:पूर्व सांसद और सुविख्यात संत डॉ. रामविलास वेदांती (वेदांती जी महाराज) का निधन रीवा मे हो गया रविवार को एयर एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया था लेकिन खराब मौसम के कारण रीवा वापस लाना पडा था सोमवार को उनका निधन हो गया. शोक व्यक्त करते हुए उप मुख्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा भारतीय समाज, सनातन संस्कृति और रामभक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है।

राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत के रूप में उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दशकों तक तप, त्याग और संघर्ष का मार्ग चुना।उन्होंने न केवल जनजागरण के माध्यम से रामभक्तों को एकजुट किया, बल्कि न्यायालय में सत्य और आस्था के पक्ष में निर्भीक होकर अपनी गवाही भी दी। उनका जीवन संतत्व, राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण रहा।

उनका जाना एक युग का अवसान है, किंतु उनके विचार, संघर्ष और संकल्प सदैव करोड़ों रामभक्तों को प्रेरणा देते रहेंगे। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Next Post

लोक परंपरा को जीवित करती लोक नृत्य की प्रस्तुतियां

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नृत्य गायन और वादन पर केंद्रित गतिविधि संभावना की प्रस्तुति रविवार को दी गई। इस अवसर पर प्रदेश के लोकांचलों की सांस्कृतिक विविधता सजीव नजर आई। कार्यक्रम में विंध्य और बुंदेलखंड अंचल के पारंपरिक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं। जिसमें दर्शकों को लोक परंपराओं की […]

You May Like