मुंबई में कल से तीन दिवसीय एफएटीएफ निजी क्षेत्र सहयोग मंच

नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) निजी क्षेत्र सहयोग मंच (पीएससीएफ) 2025 25 से 27 मार्च, 2025 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

इस फोरम की मेज़बानी भारतीय रिज़र्व बैंक और राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा की जा रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण से निपटने के वैश्विक प्रयासों में भारत के जिम्मेदार नेतृत्व की पुष्टि करता है।

एफएटीएफ की अध्यक्ष एलिसा डी एंडा माद्राज़ो 26 मार्च, को पीएससीएफ 2025 का औपचारिक उद्घाटन करेंगी और रिज़र्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पीएससीएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल एक बहु-विषयक टीम है, जिसका नेतृत्व वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (राजस्व) विवेक अग्रवाल कर रहे हैं।

 

Next Post

जैन समाज के तलाक के 28 केस दोबारा फैमिली कोर्ट में सुने जाएंगे

Mon Mar 24 , 2025
इंदौर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर डिवीजन बेंच ने सोमवार को फैमिली कोर्ट के एक अहम फैसले को निरस्त कर दिया, जिसमें जैन समाज के 28 तलाक के मामलों को खारिज कर दिया गया था. फैमिली कोर्ट ने अपने फैसले में यह तर्क दिया था कि जैन समाज अल्पसंख्यक वर्ग में […]

You May Like