केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चलाई साइकिल, फिटनेस और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का दिया संदेश

विदिशा। मेजर ध्यानचंद जी की 120वीं जयंती पर शनिवार को प्रधानमंत्री के आह्वान पर “हर गली, हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान” थीम के अंतर्गत एसएफटीआई परिसर विदिशा से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं साइकिल चलाकर हिस्सा लिया और नागरिकों को फिट रहने का संदेश दिया।

उन्होंने एसएफटीआई से स्वामी विवेकानंद तिराहे तक साइकिल चलाते हुए युवाओं, नागरिकों और स्कूली बच्चों को खेलकूद एवं फिटनेस से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जो फिट रहते हैं वही हिट रहते हैं” और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देशवासियों को फिटनेस का मंत्र दे रहे हैं। चौहान ने बच्चों और युवाओं से तेलयुक्त भोजन से बचने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और खेलकूद में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

 

इस दौरान सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती प्रतियोगिताओं के आयोजन की भी घोषणा की गई।

Next Post

यमन हूती सरकार के प्रधानमंत्री तथा कुछ अन्य मंत्री इजरायली हमले में मारे गये

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अगस्तं (वार्ता) यमन में सत्ता पर काबिज हूती विद्रोहियों ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के कई अन्य मंत्री इज़रायली हवाई हमले में मारे गए हैं। सीएनएन ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने हूती समूह संचालित टेलीविजन पर […]

You May Like