युवक पर बेरहमी से हमला

जबलपुर: पाटन थाना क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की बेहरमी से लाठी, पत्थर से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम पुखराज पटेल 42 वर्ष निवासी ग्राम भरतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेत में सिंचाई की शिफ्ट बदल रहा था, उसके खेत के पास अमन दुबे का मकान है सिंचाई का पानी मेन रोड पर आ गया था.

रोड पर पानी आने की बात पर से अमन दुबे उसके साथ विवाद करने लगा, अमन दुबे ने पत्थर से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी तभी रामबाबू, गीता दुबे एवं अमृता दुबे आईं, गीता दुबे एवं अमृता दुबे ने उसे पकड़ लिया और रामबाबू ने लाठी से हमलाकर उसके हाथ पैर में चोट पहुॅचा दी रामबाबू एवं अमन दुबे जान से मारने की धमकी दिये।

Next Post

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Mon Dec 8 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शक्ति नगर में रविवार रात्रि चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और अहम साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।सीएसपी आशीष […]

You May Like