चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शक्ति नगर में रविवार रात्रि चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और अहम साक्ष्य जुटाते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि इंद्र नगर निवासी 40 वर्षीय मोनू चक्रवर्ती पिता लालमत चक्रवर्ती का शक्ति नगर चौपाटी मेंं चाऊमीन का ठेला लगाता था।

रविवार रात्रि करीब 8:30 बजे मोनू चक्रवर्ती के ठेले पर अमन चक्रवर्ती पिता संतोष चक्रवर्ती, ताशू यादव, रोहित झारिया पहुंचे और विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट करते हुए मोनू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में मोनू को गंभीर चोटें आ गई और खून से लथपथ होकर वह जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। जिसे तत्काल उपचार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
पूर्व में भी हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी और मृतक का पूर्व में भी विवाद हुआ था। रविवार रात्रि पुन: विवाद हुआ इसके बाद हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
हमलावर भी घायल, आपराधिक रिकॉर्ड
चाकूबाजी के दौरान हमलावर रोहित झारिया भी घायल हुआ है। जिसे भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि आरोपी संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि वे कैसे घायल हुआ इसका पता नहीं चल सका है पूछताछ में वे बार-बार बयान बदल रहा है। आरोपियों का आपराधिक भी रिकॉर्ड है।
इनका कहना है
युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। जिनके पकड़े जाने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी

Next Post

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की ज़बरदस्त शुरुआत, 50 करोड़ का आंकड़ा पार

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की जासूस थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सप्ताहांत ज़ोरदार शुरुआत करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने पहले ही दिन भारत में अनुमानित 27 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद फिल्म […]

You May Like