तेहरान, 31 जनवरी (वार्ता) ईरान के उत्तरी प्रांत अल्बोर्ज़ में गुरुवार को इंटरसिटी राजमार्ग पर मिनीबस और सेमी-ट्रेलर ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गये।
आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।
आईआरएनए ने अल्बोर्ज़ यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के आपातकालीन चिकित्सा सेवा विभाग के प्रमुख अहमद महदवी के हवाले से कहा, ”दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को दो हेलीकॉप्टरों और आठ एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।”
उन्होंने कहा कि प्रांतीय यातायात पुलिस घटना के कारण की जांच कर रही है।
समीक्षा अशोक
Next Post
खेड़ीघाट में नर्मदा नदी में डूब जाने से एक युवक की मौत
Fri Jan 31 , 2025
ओंकारेश्वर मोटक्का चौकी प्रभारी डाबर तत्काल पहुंचे मौके पर. मांधाता पुलिस थाना क्षेत्र के मोटका पुलिस चौकी के अंतर्गत शुक्रवार को माध्यन्ह महाराष्ट्र से स्नान करने आए एक युवक की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मौत हो गई मौके पर चौकी प्रभारी लखन डाबर पहुंचे और […]

You May Like
-
2 years ago
कुंआ धसने से तीन मजदूर मलबे में दबे
-
6 months ago
पकड़ा गया शातिर चोर
