62 लीटर शराब समेत तस्कर गिरफ्तार 

जबलपुर। चरगवां पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 62 लीटर कच्ची एवं शराब परिवहन मेें प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई।

उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया बढ़ैयाखेड़ा तिराहा में घेराबंदी कर मोटर सायकल चालक दिनेश तेकाम 24 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी व पीछे बैठे रमेश पुट्टे 20 वर्ष निवासी तिखारी को पकड़ा गया, प्लास्टिक की दो कुप्पों को चैक करने पर 15-15 लीटर कच्ची शराब एवं खाकी रंग के बोरे में 32 पाउच में 32 लीटर कच्ची शराब रखी मिली। दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 62 लीटर कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन डब्ल्यु 0527 जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

युवक पर तलवार से हमला

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर।अधारताल थाना अंतर्गत करोंदी खैरी में बदमाश ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने बताया कि कुनाल कोल 18 वर्ष निवासी शंकर टोला महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई करोंदी खैरी में साहिल गोस्वामी उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, […]

You May Like