
जबलपुर।अधारताल थाना अंतर्गत करोंदी खैरी में बदमाश ने युवक पर तलवार से हमला कर दिया और धमकाते हुए भाग गया। पुलिस ने बताया कि कुनाल कोल 18 वर्ष निवासी शंकर टोला महाराजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई करोंदी खैरी में साहिल गोस्वामी उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो साहिल ने तलवार से हमला किया, उसने अपना बचाव किया तो तलवार हाथ में लगी। साहिल उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
