श्रीलंका ने शुरू किया पिरामिड योजनाओं के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान

कोलंबो, 13 जुलाई (वार्ता) सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) ने पिरामिड योजनाओं के खतरों के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए 14 जुलाई से 18 जुलाई तक जागरूकता सप्ताह मनाने की घोषणा की है।

बैंक ने रविवार को घोषणा की कि वह 14 जुलाई से 18 जुलाई तक जागरूकता सप्ताह मनायेगा, ताकि जनता को पिरामिड योजनाओं के खतरों के बारे में जनता को जागरूक किया जा सके। हाल के वर्षों में देश भर में इस तरह की योजनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सीबीएसएल ने कहा कि ये अभियान पिरामिड योजनाओं के जोखिमों, अवैध निवेश गतिविधि के साथ साथ नागरिकों और व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए इसके खतरे को उजागर करेगा।

बैंक ने कहा कि ये अभियान देश भर में 6,172 स्कूलों और 14,022 ग्राम निलधारी डिवीजनों में चलाया जायेगा और छात्रों और स्थानीय समुदायों दोनों को इससे जोड़ा जायेगा।

इस साल की शुरुआत में, सेंट्रल बैंक ने श्रीलंका में पिरामिड योजनाओं का संचालन करने वाली 23 कंपनियों की पहचान की। सेंट्रल बैंक नियमित रूप से जनता को चेतावनी देने के लिए अवैध पिरामिड योजनाओं में शामिल कंपनियों की सूची प्रकाशित करता है।

Next Post

इज़रायल ने अंतरिक्ष में संचार उपग्रह किया प्रक्षेपित

Sun Jul 13 , 2025
इज़रायल ने अंतरिक्ष में संचार उपग्रह किया प्रक्षेपित यरूशलेम, 13 जुलाई (वार्ता) इज़रायल ने रविवार को सरकारी कंपनी इज़रायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) द्वारा विकसित और निर्मित संचार उपग्रह ड्रोर-1 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। आईएआई और इज़रायल अंतरिक्ष एजेंसी (आईएसए) द्वारा जारी अलग-अलग बयानों यह जानकारी दी गई है। इस […]

You May Like