आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, परिवार के लोगों का बयान दर्ज करेगी पुलिस

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी लोधी (24) पटेल कॉलोनी में अपने पति और परिवार के साथ रहती थी. बीते 23 जुलाई को लक्ष्मी जब किचन में खाना बना रही थी. इस दौरान गैस का रिसाव होने लगा, जिस वह भांप नहीं पाई और आग की चपेट में आ गई. आग से झुलसी लक्ष्मी को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब एक सप्ताह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में लक्ष्मी का बयान भी दर्ज किया था, जिसमें उसने गैस रिसाव की बात कही थी. लक्ष्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अब संबंधित गैस एजेंसी से भी तकनीकी रिपोर्ट मांगी है. लक्ष्मी के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों का भी बयान पुलिस दर्ज करेगी.

Next Post

पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूट का प्रयास, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट और लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है. रातीबड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है. जानकारी के मुताबिक ढाबा तिराहे पर […]

You May Like