लोडिंग-वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, सालियां घायल

बीना:शहर में विगत दिवस को एक लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक सवार जीजा की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी दोनों सालियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।ये घटना कुरवाई रोड पर किर्रावदा गांव के पास की है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।रिश्ते लेकर बेरखेड़ी आया था परिवार दरअसल, मुकेश सपेरा निवासी मऊजवा ग्वालियर की बेटी मोनिका की शादी बेरखेड़ी गांव में तय हुई थी। परिवार बेरखेड़ी आया हुआ था। महेश सपेरा (35) अपनी साली मोनिका (23) और सोनिया (22)रिश्ते लेकर बेरखेड़ी आया था परिवार दरअसल, मुकेश सपेरा निवासी मऊजवा ग्वालियर की बेटी मोनिका की शादी बेरखेड़ी गांव में तय हुई थी। परिवार बेरखेड़ी आया हुआ था। महेश सपेरा (35) अपनी साली मोनिका (23) और सोनिया (22) को बाइक पर स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

इसी दौरान किर्रावदा गांव के पास सामने से आ रहे लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद दोनों युवतियां झाड़ी में जा गिरीं हादसे में जीजा महेश की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बहनें सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गईं और घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने डायल 100 और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के देर से पहुंचने पर घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया।टीआई अनूप यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

चंदा न देने पर 35 परिवारों का बहिष्कार, मुनादी कर चेतावनी, ADM ने सुलझाया विवाद

Mon Jun 9 , 2025
बैतूल: आदिवासी बाहुल्य अंचल भीमपुर के दूरस्थ ग्राम चोहटा में धार्मिक आयोजन के लिए चंदा नहीं देने पर एक समाज विशेष के 35 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। रात गांव में मुनादी कर यह ऐलान किया गया कि इन परिवारों से कोई भी बातचीत नहीं करेगा। इतना ही […]

You May Like