दो कुख्यात बदमाश जिलाबदर, तीन पर थाना हाजिरी की पाबंदी

इंदौर. दो शातिर बदमाशों को राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत छह माह के लिए इंदौर एवं सीमावर्ती जिलों से जिलाबदर कर दिया गया है, वहीं तीन अन्य अपराधियों को थाना हाजिरी के आदेश जारी किए है.

आरोपी विनोद पिता रमेश मराठा, निवासी पंचमुर्ति नगर, थाना छत्रीपुरा

के खिलाफ झगड़ा, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, जुआ, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं. वहीं श्रवण पिता सुरेश गंगापारी, निवासी कुलकर्णी का भट्टा, थाना परदेशीपुरा

पर हत्या का प्रयास, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज, अवैध वसूली एवं हथियार रखने जैसे संगीन अपराधों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, उपरोक्त दोनों आरोपी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे, जिससे क्षेत्र की लोकशांति भंग हो रही थी. उक्त आधार पर पुलिस आयुक्त ने दोनों को छह माह के लिए इंदौर नगरीय, देहात एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित करने के आदेश दिए हैं. जबकि 28 वर्षीय करण पिता स्वर्ण धारीवाल निवासी शिवमपुरी कॉलोनी को 6 माह तथा 24 वर्षीय प्रदीप पिता रामचंद्र चौहान निवासी ईश्वर नगर के साथ थाना हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विकास उर्फ पड़ी पिता नारायण सिसोदिया उम्र 24 साल को इन तीनों बदमाशों को विभिन्न शर्तों के अधीन थाना हाजिरी हेतु पाबंद किया है.

Next Post

गांजा के पेड सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri Jun 13 , 2025
पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा आज गांजा के हरे पेड सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हासिल जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पन्ना हीरापुर टपरियन का अरविन्द कोंदर पिता रज्जू उर्फ रज्जन लाल कोंदर उम्र 30 साल निवासी हीरापुर […]

You May Like