
पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा आज गांजा के हरे पेड सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। हासिल जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली पन्ना निरीक्षक रोहित मिश्रा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पन्ना हीरापुर टपरियन का अरविन्द कोंदर पिता रज्जू उर्फ रज्जन लाल कोंदर उम्र 30 साल निवासी हीरापुर टपरियन थाना कोतवाली पन्ना अपने घर के पीछे खेत बारी मै अवैध रूप से गाँजा के पेङ लगाये है। मुखबिर के बताये स्थान आरोपी के घर हीरापुर टपरियन पहुँचकर देखा गया। मौके पर आरोपी घर के पीछे खेत बारी पर दो बङे हरे गाँजा के पेङ लगाये पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबन्दी करते हुये सभी संदेही अरविन्द कोंदर पिता रज्जू उर्फ रज्जन लाल कोंदर उम्र 30 साल निवासी हीरापुर टपरियन थाना कोतवाली पन्ना जिला पन्ना का होना बताए। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के कब्जे वाले खेत से दो हरे पेङ लगे पाये गये। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।
