बजट प्रदेश के आर्थिक-औद्योगिक विकास का ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा: विजयवर्गीय

रीवा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है.

बुधवार को अल्प प्रवास पर रीवा पहुंचे श्री विजयवर्गीय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट मध्यप्रदेश के आर्थिक-औद्योगिक और सामाजिक विकास का ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा. पूंजीगत व्यय में वृद्धि, शहरों के विकास व लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम का विकास प्रदेश के लिए वरदान बनेगा. यह बजट सतत आर्थिक विकास के साथ जन आपेक्षाओं को पूरा करने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी जी ने समय-समय पर अपने निर्णयों से देश को सशक्त बनाने के साथ दुनिया को भारत की ताकत का अहसास कराया है. इस बजट के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे. यह केंद्रीय बजट सभी वर्गों की आशा-आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा. केंद्रीय बजट सिर्फ बजट नहीं है, यह विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का विजन डॉक्यूमेंट है. यह सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी बजट है. बजट में तीन कर्तव्यों-आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार किया गया है. बजट में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है. बजट मध्य प्रदेश के दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा. पत्रकारवार्ता में जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, ननि अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल मौजूद रहे.

Next Post

महिला एवं बाल विकास विभाग में छेड़छाड़ की शिकायत से विवाद, जांच शुरू; अधिकारी के समर्थन में उतरीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

Wed Feb 4 , 2026
सौसर। सौसर का महिला एवं बाल विकास विभाग इन दिनों सुर्ख़ियों में है। यहां पदस्थ परियोजना अधिकारी (CDPO) कमल कुमार पर विभाग की ही एक महिला कर्मचारी ने ‘मर्यादा की दीवार’ लांघने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दहशत और अपमान के साये में जी रही पीड़िता ने अब पुलिस की […]

You May Like