सरई। तहसील क्षेत्र सरई के हल्की बारिश ने ही इटमा-कोनी मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति की पोल खोलकर रख दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को विशेष रूप से दिक्कतें हो रही हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय मार्ग से रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह समस्या परेशानी का कारण बन रही है।
