एक तरफ कोकीन की खेप, दूसरी तरफ चोरी के ऑटो का खेल… चंदन नगर पुलिस ने दबोचे तस्कर और चोर

इंदौर: चंदन नगर इलाके में पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयों ने अपराध के दो नेटवर्क सामने ला दिए हैं. एक कार्रवाई में पुलिस ने कोकीन लेकर डिलीवरी देने पहुंचे तस्कर को पकड़ा, जबकि दूसरी में लगातार ऑटो चोरी कर रहे गिरोह तक पहुंच बनाई. अब पुलिस का फोकस केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों मामलों में इनके पीछे काम कर रहे नेटवर्क को तलाशने पर है.

कोकीन मामले में पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने आने वाला है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में कोकीन मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है. पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे की खेप किससे ली गई थी और इंदौर में इसे किसे पहुंचाया जाना था.

पुलिस को सप्लायर और आगे माल लेने वाले लोगों के संबंध में सुराग मिलने की उम्मीद है. दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ऑटो चोरी की वारदातों की जांच करते हुए आरोपियों को पकड़ा. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई. अब आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी के ऑटो कहां ले जाए जाते थे और उन्हें ठिकाने लगाने में कौन लोग मदद करते थे.

पुलिस के सामने अब दोनों मामलों में अगली चुनौती नेटवर्क की कड़ी तक पहुंचना है. कोकीन के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरी सप्लाई लाइन और वाहन चोरी के मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका जांची जा रही है. पुलिस को पूछताछ में कुछ और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है. दोनों मामलों का विस्तृत खुलासा पुलिस की ओर से आज चार बजे बाद किया जाएगा. इसमें बरामद कोकीन की मात्रा, आरोपियों के नाम, चोरी के वाहनों की संख्या और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी सामने आएगी.

Next Post

ससुराल जा रहे 21 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, चार महीने पहले ही हुई थी शादी

Sun Aug 30 , 2026
गुना: जिले के नेशनल हाइवे-46 पर गादेर के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपनी ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय बागरी […]

You May Like