फागुन एकादशी पर निकली बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा 

मुलताई। पवित्र नगरी मै शुक्रवार को फागुन मास कि एकादशी के अवसर पर ताप्ती तट स्थित भगवान जगदीश मंदिर से श्याम भक्तो ने बाबा के जयकारों के साथ गाजे बाजे से निशान यात्रा निकाली गईं।शुक्रवार सुबह सोनोली स्थित ‘छोटा खाटू धाम’ के लिए निशान यात्रा ताप्ती मंदिर से शुरू हुई। श्रद्धालु बाबा श्याम का झंडा कंधे पर लेकर करीब 5 किलोमीटर तक नंगे पांव चलकर मंदिर पहुंचे। इस दौरान भक्तो द्वारा बाबा के भजन करते हुए बाजे गाजे पर नाचते-झूमते मंदिर पहुंचे। वहीं जगह-जगह गुलाल उड़ाकर फागुन का जश्न मनाया गया।वहीं जगदीश मंदिर से श्याम हवेली तक निशान यात्रा निकाली गई। भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन का समय सुबह 5:30 से रात्रि 12:30 बजे तक रखा गया है। इस दौरान हवेली मंदिर में बाबा का श्रृंगार काजू-बादाम और अन्य सूखे मेवों से किया गया, जो देखने में बेहद आकर्षक लग रहा था।रात्रि मे बाबा की जोत के साथ भजन संध्या होंगी।

Next Post

शांति समिति की बैठक: शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे ईद और होली

Fri Feb 27 , 2026
परासिया। आगामी ईद और होली पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच समन्वय और बेहतर संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया। थाना […]

You May Like