अधिकारी-कर्मचारियों की कमिश्नर कक्ष में हुई बीपी और शुगर की जांच

रीवा:स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है. इसी अवधारणा को प्रतिपादित करते हुए रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को संभागीय समय सीमा की बैठक से पूर्व बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कमिश्नर कार्यालय के सभी कर्मचारियों की बीपी एवं शुगर की जांच स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा कराई. कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित अंतराल पर अपना हेल्थ चेकअप अनिवार्य रूप से कराना चाहिए.

हेल्थ चेकअप कराने से व्यक्ति को अपनी बढ़ी हुई शुगरए बीपी एवं अन्य बीमारियों के बारे में समय रहते ही पता चल जाता हैए इससे व्यक्ति समय रहते अपना उपचार कर सकते हैं. इससे किसी भी प्रकार की कैजुअल्टी को टाला जा सकता है. कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को समझाइश दी कि जांच के दौरान जिन अधिकारियों में शुगर एवं बीपी की पुष्टि हुई है उन्हें नियमित रूप से इसकी दवा लेनी चाहिएए साथ ही उन्हें एक्सरसाइज और योग भी करना चाहिए. कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं.

कमिश्नर ने कहा कि सभी व्यक्तियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण उनका स्वास्थ्य है. स्वास्थ्य परीक्षण कराने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ रहें. यदि अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ रहेंगे तो उनका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहेगा जिससे मस्तिष्क में पॉजिटिव विचार आएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहने से अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे और परिवार भी खुशहाल रहेगाए साथ ही अपना कार्य एवं कर्तव्य बेहतर तरीके से संपादित कर पाएंगे. क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. जीएस परिहार ने बताया कि कमिश्नर सभाकक्ष में मेडिकल टीम द्वारा 65 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बीपी एवं शुगर की जांच की गईए जिनमें 25 में बीपी और 15 में शुगर की पुष्टि हुई. शेष अधिकारी.कर्मचारी स्वस्थ पाए गए. उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से बीपी एवं शुगर की दवा खाने की सलाह दी और कहा कि उन्हें नियमित रूप से बीपी और शुगर की जांच कराते रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन एक्सरसाइज एवं मॉर्निंग वॉक अनिवार्य रूप करें और स्वस्थ रहें

Next Post

कमिश्नर की जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत को लेकर पहुंचे आवेदनकर्ता

Wed Jul 15 , 2026
रीवा:प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह आवेदनकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करते हैं. कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कमिश्नर के समक्ष प्रस्तुत कियेए जिनका कमिश्नर ने […]

You May Like