शांति समिति की बैठक: शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएंगे ईद और होली

परासिया। आगामी ईद और होली पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों समुदायों के बीच समन्वय और बेहतर संबंध बनाए रखने पर जोर दिया गया।

थाना परिसर परासिया, चांदामेटा, बड़कुई, न्यूटन और शिवपुरी में आयोजित बैठकों में होली एवं ईद को लेकर क्षेत्र में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्राप्त की गई तथा आयोजनों को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से होली के दौरान होने वाले आयोजनों को आपसी सद्भाव के साथ मनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही वर्तमान में चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे और साउंड सिस्टम को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही संचालित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में होली दहन 2 मार्च को किए जाने तथा होली के पश्चात मनाए जाने वाले धुरेंडी (धुलेंडी) पर्व को 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर अन्य विभागों के अधिकारी, पुलिस अधिकारी शुभम कुमार यादव, जितेंद्र सिंह जाट, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश बट्टी, चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया, सीएमओ भरत सिंह गजबे, थाना प्रभारी खेलचंद पटले सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

नपाध्यक्ष को पद से हटाने का नोटिस

Fri Feb 27 , 2026
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास विभाग ने टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से हटाने के लिए ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। जांच समिति की रिपोर्ट में पद के दुरुपयोग और करोड़ों रुपए की आर्थिक गड़बड़ियों से जुड़े 9 गंभीर आरोप पाए गए हैं, जिससे […]

You May Like