नपाध्यक्ष को पद से हटाने का नोटिस

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास और आवास विभाग ने टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार को पद से हटाने के लिए ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। जांच समिति की रिपोर्ट में पद के दुरुपयोग और करोड़ों रुपए की आर्थिक गड़बड़ियों से जुड़े 9 गंभीर आरोप पाए गए हैं, जिससे नगर पालिका को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

जांच में सामने आया कि मां कर्माबाई मार्केट की दुकानों के आवंटन में नियमों को ताक पर रखा गया। ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन टेंडर लिए गए और बाजार से कम दाम पर दुकानें दी गईं, जिससे करीब 18.89 लाख रुपए का घाटा हुआ। इसके अलावा, सरकारी रोक के बावजूद 15 से ज्यादा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की अवैध भर्ती की गई, जिससे निकाय पर आर्थिक बोझ बढ़ा।

आरोपों में तालाब के डूब क्षेत्र में संजीवनी क्लीनिक का निर्माण कराना भी शामिल है। गलत जगह चुनने की वजह से 21.42 लाख रुपए बर्बाद हुए और फिलहाल यह क्लीनिक बंद है। इसके साथ ही, एलईडी लाइट, फिटकरी और पाइपलाइन के सामान की खरीदी बाजार रेट से काफी ऊंची कीमतों पर करने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।

Next Post

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की नृशंस हत्या, गुप्तांग पर वार से तोड़ा दम, आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 27 , 2026
खरगापुर। कुड़ीला थाना क्षेत्र के मुंडूबरिया गांव में सनसनी कुड़ीला थाना अंतर्गत ग्राम मुंडूबरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनका अहिरवार (65 वर्ष), पिता गनशु अहिरवार, निवासी […]

You May Like