
इंदौर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर से भोपाल तक युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा की शुरुआत की। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और छात्र संगठन के सदस्य शामिल हुए। यात्रा के दौरान युवाओं के रोजगार, भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों और किसानों द्वारा प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। कुछ स्थानों पर यातायात का दबाव बढ़ने से पुलिस और प्रशासन को ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। वहीं प्रशासन ने यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।
