बिलकिसगंज में बवाल: 5 दिन से तुलाई का इंतजार कर रहे किसानों का फूटा गुस्सा, घंटों रहा चक्काजाम

बिलकिसगंज। ढाबला केलबाड़ी क्षेत्र में गेहूं की तुलाई को लेकर किसानों का आक्रोश उस समय भड़क उठा, जब भवानी वेयरहाउस प्रबंधन ने फसल लेने से साफ इंकार कर दिया. नतीजतन ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया. केन्द्र पर पांच दिन से करीब 30 ट्रॉली गेहूं तुलाई के इंतजार में खड़ी थीं, लेकिन जब नंबर आया तो किसानों को लौटने को कह दिया.

किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस की क्षमता पहले से पूर्ण होने के बावजूद स्लॉट बुकिंग बंद नहीं की गई. इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. किसान नरेश मेवाड़ा के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया प्रतिदिन लगभग एक हजार रुपए है, जिससे कई किसानों को हजारों रुपए अतिरिक्त खर्च करना पड़ा. भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे कई दिनों तक इंतजार करने से उनकी परेशानी और बढ़ गई. घटना से नाराज किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

थाना प्रभारी संदीप सिंह मीणा और नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया. खाद्य विभाग के आकाश चंदेल ने तकीपुर में तुलाई कराने का सुझाव दिया, लेकिन वहां की अव्यवस्थाओं के चलते किसानों ने इसे स्वीकार नहीं किया. बाद में प्रशासन ने चैनपुरा स्थित एमएस स्टोर मार्ट वेयरहाउस में तुलाई कराने का प्रस्ताव रखा. शुरुआत में किसानों ने वहां जाने से भी विरोध किया, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद अंतत: किसान वहां तुलाई कराने के लिए सहमत हो गए.

Next Post

आप पर कांग्रेस का हमला, "भाजपा जैसी बदले की राजनीति कर रही केजरीवाल सरकार"

Sat May 2 , 2026
नई दिल्ली, 2 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी (आप) और उसके नेतृत्व पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है और भाजपा की रणनीति को ही अपना […]

You May Like

Play sound