दवा की जगह जहर: भोपाल AIIMS की लापरवाही से बुझा घर का चिराग, दो नर्सिंग अधिकारियों पर FIR

भोपाल: एम्स में इलाज के दौरान 3 साल के ब्लड कैंसर पीड़ित मासूम सार्थक यादव की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को दवा की जगह फॉर्मेलिन का इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार इंजेक्शन लगाने से पहले बच्चे के पिता ने नर्स को कई बार चेतावनी दी थी कि सिरिंज में दवा नहीं है, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एम्स की जांच रिपोर्ट में नर्सिंग स्टाफ की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना ने अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

सौसर के घोघरा वॉटरफॉल में पिकनिक मनाने आए सिवनी के 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

Sat Jun 13 , 2026
सौसर: क्षेत्र के प्रसिद्ध घोघरा वॉटरफॉल में शनिवार को सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ पानी में डूबने से एक नाबालिग किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। जाम सांवली ​दर्शन के बाद पिकनिक मनाने आए […]

You May Like