देश के लिए कुछ सार्थक करने की भावना से जुड़ी है सफलता

इंदौर: रोटरी मंडल 3040 के 42वें मंडल अधिवेशन इंद्रधनुष का उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ. कार्यक्रम में डिस्टि्रक्ट गवर्नर सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा, गजेंद्र नारंग, रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव दिनेश मेहता, पीडीजी मंजू फड़के पुणे, डॉ. ललित सिंह, राजेश मोदी, ब्रजेश अग्रवाल, हर्ष मित्तल, मनोज चांडक, घनश्याम सिंह, अनीस मलिक सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.

अधिवेशन के अंतिम दिन के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रदीप जोशी एवं मोटिवेशनल स्पीकर जयप्रकाश काबरा ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सफलता केवल लक्ष्य प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज, देश के लिए कुछ सार्थक करने की भावना से जुड़ी होती है. उन्होंने युवाओं और रोटेरियनों से आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. वहीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पोरवाल ने कहा कि वह मूल रूप से उज्जैन से हैं और उनके पुरे परिवार में फैशन इंडस्ट्री से कोई भी जुड़ा नहीं रहा, लेकिन सपने देखने और उन्हें साकार करने का विश्वास हमेशा रहा. उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से रंगमंच पर माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जिसने उन्हें संस्कार, संयम और आत्मविश्वास सिखाया.
अधिवेशन के दौरान डीजीएन मुकेश साहू, डीजीई संस्कार कोठारी, डीजीएनडी सुखदेव सिंह घुम्मन की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई. वहीं डिस्टि्रक्ट गवर्नर फैमिली का परिचय शांतनु मल्होत्रा द्वारा कराया गया.

Next Post

कांग्रेस का भागीरथपुरा पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर धरना आज

Mon Feb 2 , 2026
इंदौर:शहर कांग्रेस द्वारा भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिया आज राजबाड़ा पर धरना आंदोलन किया जाएगा. धरना आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे. शहर के भागीरथपूरा में दूषित पानी से अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े […]

You May Like