जिला जेल में शिविर लगाकर की गई हेपेटाइटिस की जांच

सीहोर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल में विशेष हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित कर बंदियों की हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच की गई. इसके साथ ही वायरल लोड जांच के लिए रक्त नमूने परीक्षण केंद्र भेजे गए तथा उपचार बीच में छोड़ चुके मरीजों की पहचान कर उन्हें पुन: उपचार शुरू कराने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ रुचिरा उईके सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी.

Next Post

आईआईटी इंदौर के वैज्ञानिकों ने विकसित की नई तकनीक

Wed Jul 29 , 2026
इंदौर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर के वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के शोधकर्ताओं ने कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) और बायोडीज़ल उत्पादन के उप-उत्पाद ग्लिसरॉल जैसे दो सामान्य अपशिष्ट पदार्थों को मात्र सात मिनट में मूल्यवान हरित रसायनों […]

You May Like