
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के शुभारंभ पर कहा कि मैं मध्यप्रदेश की नई ऊर्जा, नए जोश, नए सपने, नए संकल्प रूपी मेरे युवा साथियों का जोरदार अभिनंदन , स्वागत करता हूं।
आज हमारी युवा पीढ़ी के बलबूते पर कोई भी गेम हो, कहीं का भी हो भारत ने अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा हमारे प्रदेश की महिला क्रिकेटर ने झंडे गाड़कर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।
सीएम ने कहा लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार चुनाव है, और जब युवा वोट देने निकलते हैं तो उनके सपने, संकल्प और मनोभाव राष्ट्र निर्माण में दिखते हैं।
उन्होंने कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास यही मूल मंत्र देश को आगे बढ़ा रहा है। सीएम ने कहा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत है और भारत ने हर क्षेत्र में तेज छलांग लगाई है।
हमारे प्रदेश का खेल और युवा कल्याण मंत्रालय भी बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
विभिन्न आयोगों में 1 लाख पदों की सरकारी पूर्ति हमारी सरकार के माध्यम से हो रही है।
लगभग 7 लाख युवाओं को 5000 करोड़ के स्वरोजगार के माध्यम से ऋण देकर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। जो भी , जिस भी क्षेत्र में बढ़ना चाहें, सरकार साथ देने के लिए तैयार है।
