जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत साई मंदिर के लगभग 100 मीटर आगे चलते ऑटो से गिरे यात्री की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कपिल चनसोरिया 35 वर्ष निवासी पारस कालोनी पारिजात बिल्डिंग के पीछे कोतवाली ने सूचना दी कि उसके चाचा गोपाल चनसोरिया 53 वर्ष चौकीताल में निवास करते हें।
शाम लगभग 7-30 बजे चाचा गोपाल चनसोरिया सगड़ा साई मंदिर से अपने घर चौकीताल सवारी आटो में बैठकर जा रहे थे रास्ते में साई मंदिर के लगभग 100 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर आटो से रोड़ पर गिर गये थे उन्हें सिर में चोट आई थी स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जिसकी दौरान उपचार के मौत हो गई।
